उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर सोनिया ने दुख जताया
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी हुआ है, उस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख व नाराजगी प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं का बहुत सम्मान करती है और उत्तेजक से उत्तेजक परिस्थितियों में भी मर्यादा का उल्लंघन न करने पर विश्वास करती है।
द्विवेदी ने कहा, "खासकर कमजोर वर्ग की महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मामलों को राज्य सरकार द्वारा बिना विलंब किए गंभीरता से लेना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि मायावती सरकार की विश्वसनीयता की भी अब परख होगी कि किस प्रकार वह जोशी के आवास पर हुए हमले और आगजनी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ रुख अख्तियार करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications