मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, भारी वर्षा की संभावना
भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद, जबलपुर, उज्जैन और भोपाल संभाग में मानसून सक्रिय है। पिछले 48 घंटों में भोपाल जिले में 126 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसी तरह इन्दौर और जबलुपर जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावनाएं है। प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बहुत कम देर के लिए धूप निकली और आसमान पर पूरे दिन बादलों का कब्जा रहा। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर अधिकांश समय चलता रहा।
पिछले दो दिनों में हुई वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि उन्हें इन्द्र देव की कृपा का इंतजार था। अब उन्हें लगने लगा है कि आने वाले समय में अच्छी वर्षा होगी जो उनके लिए वरदान साबित हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications