उड़ीसा में बारिश और बाढ़ से मृतकों की संख्या 23 हुई (लीड-1)
प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सूर्यनारायण पात्रा ने कहा कि सबसे अधिक लोगों की मौत नयागढ़ जिले में हुई। वहां अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह क्योंझर, कंधमाल और कोरापुट जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।
गंजाम जिले में दो लोगों और भद्रक और कटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकतर लोगों की मौत डूबने की वजह से हुई।
अधिकारियों ने बताया कि उड़ीसा के 62 प्रतिशत इलाकों की खेती पर बारिश का असर पड़ा है। अब तक सिर्फ 33 प्रतिशत इलाकों में ही बुवाई हो सकी है।
राज्य के कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशक अरविंद कुमार पाधी ने आईएएनएस से कहा, "खरीफ की फसल की बुआई पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश की वजह से मंद पड़ गई है।" उन्होंने कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications