ईरान के परमाणु प्रमुख का इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अक्वाजदे ने अपना इस्तीफा तीन सप्ताह पहले राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को भेज दिया था।
इस्तीफा देने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। अक्वाजदे के स्थान पर अब तक किसी व्यक्ति की नियुक्ति की घोषणा भी नहीं की गई है।
अक्वाजदे ने ईरान सरकार में करीब चार दशक तक विभिन्न पदों पर काम किया। वह तेल मंत्री के साथ ही परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख भी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications