मनमोहन-हसीना मुलाकात में संबंधों की मजबूती पर रहा जोर
शर्म अल-शेख, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान भारत में सक्रिय आतंकवादियों द्वारा बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल करना, तिपाईमुख बांध परियोजना, रेलवे परियोजनाओं और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि मनमोहन और हसीना ने दोबारा सत्ता में वापसी के बाद पहली बार मुलाकात की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications