जोशी के बयान पर सोनिया मांगे माफी : भाजपा
लोकसभा में भाजपा की उपनेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "सिर्फ जोशी द्वारा माफी मांग लेना ही काफी नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस मुद्दे पर देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष यदि ऐसा करती हैं और उनकी छवि और ज्यादा निखरेगी।"
उन्होंने कहा, "राजनीतिक लड़ाई में एक महिला के सम्मान को चोट पहुंचाया जाना अनुचित और अस्वीकार्य है।"
जोशी के लखनऊ स्थित आवास पर हुए हमले के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे। मायावती द्वारा बिठाई गई जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिर पार्टी इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications