झारखंड में नक्सली कमांडर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 80 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के भुरकुंडा इलाके से झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) के एरिया कमांडर रमनजी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि रमनजी को भुरकुंडा से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह चंदे का पैसा लेकर आ रहा था। उसके पास से नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। रमनजी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि झारखंड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो के दौरान 1,500 से अधिक लोग नक्सली हिंसा में मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications