उत्तर प्रदेश में कल से कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में गुरूवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने कहा कि जिन बसपा कार्यकर्ताओं ने रीता जोशी के घर पर आगजनी की उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द आगजनी में शामिल बसपा के लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
यादव ने कहा कि मायावती सरकार के तानाशाही और निरंकुश रवैये के खिलाफ कल से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदशर्न करेंगे। कांग्रेस के नेता आज राज्यपाल टी.वी.राजेश्वर से मिलकर इस मामले में दखल की मांग करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस बात से अवगत कराएगा कि किस तरह से मायावती सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष से कार्रवाई कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications