सोमालिया तट पर अगवा भारतीय नौका मुक्त (लीड-1)
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अदन की खाड़ी में गश्त कर रही दोनों देशों की नौ सेनाओं द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को सोमालिया के तट से अगवा की गई नौका को बुधवार को मुक्त करा लिया गया।
अधिकारी ने बाताया इस नौका पर 14 भारतीय सवार थे। लुटेरों ने नौका को मुक्त करने से पहले चालक दल के सभी सदस्यों के पास मौजूद कीमती सामानों को लूट लिया।
इस नौका को 10 जुलाई को अदन की खाड़ी में सोमालियाई तट से अगवा किया गया था। सोमालियाई लुटेरों ने ग्रेनेड और एके-47 के बल पर इस नौका को अगवा कर लिया था।
यह नौका पोरबंदर में पंजीकृत है और इन दिनों में संयुक्त अरब अमीरात में संचालय कार्य कर रही है।
पिछले वर्ष नवंबर से लेकर अब तक भारतीय नौसेना द्वारा लुटेरों के खिलाफ यह छठी सफल कार्रवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications