बेटे को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रही है मां
सिंह की 65 वर्षीय मां यशोदा देवी ने बेटे को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को जनता दरबार में राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी से मिलकर सार्वजनिक तौर पर अपील की।
यशोदा राजधानी रांची के काके ब्लॉक के बदमऊ गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि मेरा बेटा जब 14 साल का था और 10 वीं की परीक्षा दे रहा था उस वक्त कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत उसे हत्या के मामले में जेल भिजवा दिया। उसे चौदह साल की सजा हुई,लेकिन पंद्रह साल गुजरने के बाद भी उसे रिहा नहीं किया गया है।
यशोदा ने बताया,"बड़ी उम्मीद लेकर जनता दरबार में राज्यपाल के पास आई हूं। देखती हूं राज्यपाल क्या करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications