केरल में भारी बारिश से 8 की मौत

भारी बारिश के कारण वायनाड, पलक्कड़, कोझिकोड और मल्लापुरम जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के राजस्व मंत्री के.के.राजेन्द्रन ने गुरुवार को संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी दी।

राजेन्द्रन ने कहा, "कुल 5,000 मकान आंशिक रूप से और 1,300 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं 4,500 एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसल बरबाद हो गई, जिसका मूल्य लगभग 19 करोड़ आंका गया है।"

राजेन्द्रन ने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए 64 सदस्यीय राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ) को दो हिस्सों में बांटा गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मुल्लपल्ली रामचंद्रन ने नई दिल्ली में कहा कि राहत कार्यो में तेजी के ल्ििलए एनडीआरएफ के 64 सदस्यों के एक अन्य दल को प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+