रोहतांग सुरंग कार्य अगले महीने शुरू होने की संभावना

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट दीपक) आई.आर. माथुर ने आईएएनएस से कहा, "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के लिए खुदाई कार्य के लिए केंद्र सरकार से अगले महीने स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।"

माथुर ने कहा, "सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए चालू वित्त वर्ष में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। इस संबंध में बीआरओ को औपचारिक सूचना मिल गई है।"

पिछले वर्ष सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया था लेकिन सुरंग कार्य शुरू करने के वास्ते सरकार की स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण इस राशि का उपयोग नहीं हो पाया था।

नौ किलोमीटर लंबे इस सुरंग मार्ग की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में रखी थी। इस सुरंग के बन जाने से मनाली और लेह के बीच की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी इनके बीच की दूरी 475 किलोमीटर है।

बीआरओ केंद्र सरकार के अधीन कार्य करता है और यह अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगी सड़कों का निर्माण और देखरेख करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+