भारत और पाक ने वार्ता से आतंकवाद मुद्दे को हटाया
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के बीच गुरुवार को हुई वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देश इस बात को लेकर सहमत हुए कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी खतरे की 'त्वरित, विश्वसनीय और कार्रवाई योग्य सूचनाओं' का आदान-प्रदान किया जाएगा।
बयान में कहा गया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने माना कि बेहतर संबंधों के लिए वार्ता को आगे बढ़ाना ही एकमात्र तरीका है और समग्र वार्ता से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे को दूर रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications