सभी परिवारों के लिए शौचालय उपलब्ध कराएगी बिहार सरकार
लोक स्वास्थ्य व यांत्रिकी मंत्री (पीएचईडी) अश्विनी चौबे ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सरकार ने अगले पांच सालों में एक करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में सभी परिवारों के लिए एक-एक शौचालय बनाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि पीएचईडी विभाग ने 2015 तक 1.12 करोड़ शौचालय बनाने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 43 महीनों में सरकार ने 17 लाख शौचालय बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications