अमेरिका ने रूस की मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या की निंदा की
व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता माइक हैमर ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "हम रुसी सरकार से आग्रह करते हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वह कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित महिला को न्याय दिलाए। इस प्रकार का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"
गौरतलब है कि एस्तेमिरोवा मेमोरियल ग्रुप के लिए चेचेन्या में हुए अपहरणों की वह छानबीन कर रही थी। बुधवार को ग्रोंजी से उनका अपहरण हो गया था। बाद में उनका क्षत विक्षत शव पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications