कलाम ने बाढ़ से निजात पाने के सुझाव दिए हैं: नीतीश कुमार (लीड-1)
मिसाइल वैज्ञानिक कलाम से गुरुवार को मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुमार ने बताया कि कोसी नदी में प्रतिवर्ष आ रही बाढ़ को रोकने के लिए उन्होंने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल सरकार अगर इस बाढ़ को रोकने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है तो वे खुद उपाय करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नदियों को जोड़ने वाली योजना पर भी कलाम से चर्चा हुई। कलाम ने मुख्यमंत्री से कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलाम ने कहा कि बिहार की मुख्य समस्याओं में बाढ़ प्रमुख है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है।
कलाम ने कहा कि बिहार प्राचीन काल से ही शिक्षा के मामले में विश्व प्रसिद्घ रहा है। नालंदा में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की योजना के बारे उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि कलाम बुधवार रात पटना पहुंचे थे। पटना हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी राज्यपाल देवानंद कुंवर और मुख्यमंत्री ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।