आसियान के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर करेंगी क्लिंटन
बैंकाक, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन दक्षिण-पूर्व एशिया में मैत्री और सहयोग संधि को अमेरिकी सहमति प्रदान करने के लिए 23 जुलाई को आसियान के सदस्य देशों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगी ।
विदेश मंत्री के पद पर आसीन होने के बाद यह क्लिंटन की पहली थाईलैंड यात्रा होगी। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के विदेश मंत्री 19-23 जुलाई को फुकेट में बैठक कर सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय मसलों पर विचार-विमर्श करेंगे।
बैठक में मैत्री एंव सहयोग संधि पर मुख्य रूप से चर्चा होगी और उस पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की निगाहें रहेंगी। इस संधि पर 1976 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसमें क्षेत्रीय स्थायित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications