अंतरिक्ष यान एंडेवर का ईंधन टैंक क्षतिग्रस्त (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एंडेवर के तीन उष्मारोधी टाइल्स प्रभावित हुए हैं। नासा के अंतरिक्ष अभियानों के प्रशासक विलियम्स एच.ग्रेस्टेनमेयर ने कहा कि इससे उड़ान प्रभावित नहीं हुआ है।
आईएसएस पहुंचने पर अंतरिक्ष यान में सवार चालक दल यान की जांच करेंगे। यान में सात अंतरिक्ष यात्रियों का दल सवार है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचने पर वे जापानी प्रयोगशाला कीबो में एक प्लेटफार्म जोडें़गे।
अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में 17 दिन बिताएंगे और जापानी प्रयोगशाला पर काम खत्म करेंगे।
अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र (नासा) को खराब मौसम और तकनीकी गड़बड़ी के कारण गत चार दिनों में दो बार एंडेवर का प्रक्षेपण टालना पड़ा था। इससे पहले खराब मौसम और ईंधन रिसने के कारण पांच बार फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से इसका प्रक्षेपण टालना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications