अशोक होटल में बम की अफवाह
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में गुरुवार सुबह लगभग 9.45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि होटल में बम रखा है, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को होटल भेजा गया लेकिन जांच दल को बम नहीं मिला।
अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करना कठिन है क्योंकि उसने पुलिस स्टेशन में फोन किया था। यदि वह पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करता तो उसे पकड़ना आसान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications