देश के शेयर बजारों में रहा मिलाजुला रुख (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद की तुलना में केवल 2.99 अंकों(0.02 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,250.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,493.10 के ऊपरी स्तर और 14,169.58 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 98.73 अंकों की वृद्धि के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज(एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 2.10 अंकों (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,231.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,305.00 के ऊपरी और 4,205.50 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।
बहरहाल बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई और मिडकैप सूचकांक 11.78 अंकों (0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,990.42 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 21.76 अंकों (0.39 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और वह 5,545.56 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी आटो,तेल एवं गैस,टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में देखी गई। आटो के शेयर मूल्यों में 1.95 प्रतिशत,तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.88 प्रतिशत,टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 1.51 प्रतिशत और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में सबसे अधिक गिरावट पूंजीगत वस्तुओं,धातुओं और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 1.66 प्रतिशत,धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.45 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications