कारगिल विजय की 10वीं वर्षगांठ मनाएगी संप्रग सरकार

सेना के एक अधिकारी ने बताया, "इतने वर्षो के दौरान हम अपने स्तर पर कारगिल विजय दिवस मनाते रहे हैं और उसमें कोई राजनीतिक भागीदारी नहीं होती थी।"

कारगिल के समय केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार थी। वर्ष 2004 तक सत्ता में रहते हुए इसने हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "रक्षा मंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख अमर जवान ज्योति पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।"

उधर, सेना की ओर से हर बार की तरह इस साल भी विजय दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कारगिल में इस बार एक बड़ा समारोह होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+