देश के शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद की तुलना में केवल 2.99 अंकों(0.02 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,250.25 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज(एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 2.10 अंकों (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,231.40 पर बंद हुआ।
बहरहाल बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई और मिडकैप सूचकांक 11.78 अंकों (0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,990.42 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 21.76 अंकों (0.39 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और वह 5,545.56 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications