फ्रांसीसी नौसेना की मदद से भारतीय नौका मुक्त
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह सोमालियाई लुटेरों द्वारा अगवा कर ली गई भारतीय नौका को फ्रांसीसी नौसेना की मदद से गुरुवार को मुक्त करा लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इस नौका पर 14 भारतीय सवार थे। इसे 10 जुलाई को सोमालियाई तट से अगवा किया गया था। फ्रांस और भारत की नौसेना के संयुक्त अभियान के द्वारा इसे मुक्त कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications