जोशी के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला : बसपा
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर हुई हमले व आगजनी की घटना को कांग्रेस पार्टी के ही सदस्यों ने अंजाम दिया है
उन्होंने कहा जाश्ेाी के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसलिए हमला किया ताकि मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों का ध्यान हट सके।
मिश्रा ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मायावती के खिलाफ की गई टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस के ही लोगों ने जोशी के घर पर हमला किया और वहां आगजनी की।
कांग्रेस ने मुख्य मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा दिया है। मायावती के खिलाफ की गई टिप्पणी गंभीर है और गंभीरता से ही इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "जोशी का घर जलाकर कांग्रेस पूरे देश को बता रही है कि वह सही है। लखनऊ की घटना कांग्रेस की देन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications