फ्लू से निपटने के लिए जापानी शोधकर्ता बना रहे हैं दवा
'तोशिबा माइक्रोइलेक्टॉनिक्स इंजीनियरिंग लेब' के शोधकर्ता तोशीनोरी सातो ने कहा कि नए संक्रमण निरोधी दवा के जरिए फ्लू वायरस को शरीर में फिर से प्रभावी होने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी जो दवाईयां उपलब्ध है उससे फ्लू के वायरस को मिलने वाले प्रोटीन को रोका जाता है लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से सक्रिय हो जाता है।
'अमेरिकन केमिकल सोसाइटी' (एसीएस) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि नई संक्रमण निरोधी दवा से फ्लू को सक्रिय बनाने वाले प्रोटीन को हमेशा के लिए रोका जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह शोधकार्य संक्रमण निरोधी दवा को विकसित करने में सहायक साबित होगा।
जापानी शोधकर्ताओं के शोधकार्य के बारे में विज्ञान पत्रिका 'मेडिसिनाल केमिस्ट्री' के ताजा अंक में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications