मायावती ने साधा सोनिया पर निशाना (लीड-1)

लखनऊ, 16 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हीं के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में सोनिया गांधी की चुप्पी पर भी उन्होंने आश्चर्य जताया।

लखनऊ में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा, "मेरे बारे में जोशी द्वारा दिया गया बयान माफी के काबिल नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।"

मायावती ने हैरानी जताते हुए कहा, "जोशी द्वारा मेरे बारे में की गई टिप्पणी की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) निंदा करती है। दुख की बात ये है कि सोनिया गांधी इस मसले पर चुप हैं। उन्होंने इस अपमानजनक टिप्पणी की न तो निंदा की है और संबंधित महिला के खिलाफ पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई की है।"

उन्होंने कहा, "इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी के इशारे पर ही मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। जोशी की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी बिल्कुल भी माफ किए जाने के काबिल नहीं है।"

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी के इशारे पर ही रीता बहुगुणा ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए जोशी को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है।

मायावती ने कहा कि जोशी के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस द्वारा इस घटना से बसपा के लोगों से जोड़ना ठीक नहीं है। क्योंकि बसपा कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं। उन्हें तोड़फोड़ और आगजनी करने में यकीन नहीं है।

उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी से देशभर के बसपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने सड़कों पर उतरने का मन बना लिया था लेकिन मैंने संदेश भेजकर उन्हें शांत रहने को कहा है।"

बसपा प्रमुख ने कहा कि मेरी पार्टी को शक है कि इस घटना को कांग्रेस के ही लोगों ने अंजाम दिया है ताकि जोशी द्वारा की गई टिप्पणी से देश का ध्यान हटाया जा सके।

मायावती ने साफ किया कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम केंद्र सरकार और कांग्रेस द्वारा ही बनाया गया है। इसी के तहत बलात्कार पीड़ितों को मुआवजा देने का प्रावधान है।

मालूम हो कि बुधवार को मुरादाबाद में जोशी ने मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+