'सेवा' कार्यकर्ताओं से मिलेंगी हिलेरी
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत यात्रा के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद महिला उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय संगठन 'सेल्फ इंपलॉयड वूमेंस एसोसिएशन' (सेवा) के दक्षिणी मुंबई स्थित एक केंद्र का दौरा करेंगी। उनका भारत दौरा शुक्रवार से आरंभ हो रहा है।
सेवा की निदेशक रीमा नानावती ने आईएएनएस को बताया कि हिलेरी यहां एक घंटे तक रुकने पर सहमत हुई हैं और इस दौरान वह सेवा से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगीं।
हिलेरी को सेवा की संस्थापक इला भट्ट, रीमा और संगठन की महासचिव ज्योति मैकवन 'ग्लोबल वूमेंस ट्रेड फाइनेंस काउंसिल' के बारे में बताएंगी। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में न्यूयार्क में इला और हिलेरी ने मिलकर की थी।
गौरतलब है कि यह तीसरा मौका होगा जब हिलेरी सेवा कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इससे पहले वह न्यूयार्क में इनसे मिल चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications