पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की हत्या
इस्लामाबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक्सप्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि सूबे के कच्चा गढ़ी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर)के अधिकारी इब्न-ए उस्मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें उस समय गोली मारी गई जब उन्होंने अपने अपहरण की कोशिश का विरोध किया।
रपट में कहा गया है कि इस हमले में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का एक लिपिक और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। वारदात के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications