मनमोहन-गिलानी के बीच वार्ता शुरू

Manmohan Singh with Gilani
शर्म-अल-शेख। गुट निरपेक्ष देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने मिस्त्र के शर्म-अल-शेख पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच वार्ता शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हो रही मुलाकात में आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख रहेगा। साथ ही बैठक में मुम्बई आतंकी हमले के मास्टरमाइण्ड हाफिज सईद और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा भी छाए रहने की सम्भावना है। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है लेकिन दोनों नेता कोई भी साझा प्रेस कान्फ्रेंस नहीं करेंगे।

इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन भी मौजूद हैं। बातचीत का मसौदा तय करने के लिए बुधवार को पाक विदेश सचिव सलमान बशीर व भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन के बीच वार्ता हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+