2009 में धीमी रहेगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार : फेडरल रिजर्व
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अप्रैल के बाद पहली बार जारी आर्थिक अनुमान में कहा गया है कि 19 महीनों से मंदी का सामना कर रही अर्थव्यस्था वर्ष 2009 की दूसरी छमाही में पटरी पर लौटना शुरू करेगी लेकिन उसकी रफ्तार धीमी रहेगी।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा कि अप्रैल से उसमें कुछ सुधार है और साल के बाकी अर्से में अर्थव्यवस्था धीमी गति से बढ़ेगी। बैंक के अनुसार वित्तीय क्षेत्र, उपभोक्ता खर्च, और आवास क्षेत्र में स्थिरता की शुरुआत हो चुकी है।
फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2009 के लिए एक से डेढ़ प्रतिशत के संकुचन का अनुमान व्यक्त किया है जबकि अप्रैल में उसने 1.3-2 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।
पूरे साल के बैंक के अनुमानों में पहले से सुधार हुआ है। अमेरिका इस समय बेरोजगारी के अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है। इस समय बेरोजगारी की दर 9.6 प्रतिशत बनी हुई है।
फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2010 में विकास दर 2.1 और 3.3 प्रतिशत के बीच रहने और 2011 में 3.8 प्रतिशत से 4.6 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
लेकिन बेरोजगारी की स्थिति में सुधार होने में पांच से छह वर्ष लेगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications