हिलेरी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी मुंबई पुलिस
हिलेरी शहर में उन स्थानों का भी दौरा करेंगी जहां पिछले वर्ष आतंकवादी हमले हुए थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री का यह रुकने का फैसला 'बहुत सांकेतिक' है।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख के. पी. रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया, "यह खुशी की बात है कि यह गणमान्य अतिथि यहां ठहरेंगी। नि:संदेह, हम सुरक्षा के पूरे इंतजाम करे रहे हैं।"
रघुवंशी ने कहा कि हिलेरी की यात्रा की वजह से कई राष्ट्रीय और अमेरिकी एजेंसियों ने मुंबई पुलिस के साथ संपर्क साधा है। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों के बारे में विवरण देने से इनकार किया।
अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा के लिए एटीएस को त्वरित कार्रवाई बल, राज्य अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, खोजी कुत्तों के दल, बम निरोधक दस्ते और राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications