38 करोड़ वर्ष पहले डायनासोर मछली ने किया था सेक्स
'कर्टिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी' (सीयूटी) के शोधकर्ताओं के अनुसार सार्क मछली की तरह ही नर और मादा डायनासोर मछलियों ने 38 करोड़ वर्ष पूर्व सेक्स किया था। सीयूटी के शोधकर्ता केट ट्रिंजस्टीक ने इसकी जानकारी दी।
केट ने कहा कि इस शोध से मछलियों के विकास के बारे में अहम जानकारी मिलेगी। शोधकर्ताओं को मछलियों की 'प्लेकोड्रेमी' नर मछली का जिवाश्म मिला है, जिससे डायनासोर मछली के प्रजनन क्रिया की पुष्टि होती है। मछलियों की यह प्रजाति अब विलुप्त हो गई है।
उल्लेखनीय है कि लगभग सात करोड़ वर्ष पूर्व 'प्लेकोड्रेमी' मछलियों का महासागरों में वर्चस्व था। यह मछली मौजूदा सार्क की तरह होती थी। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से सार्क के विकास के बारे में भी नई जानकारियां मिल सकती हैं।
सीयूटी का यह शोध कार्य विज्ञान पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications