लखनऊ में पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी के मॉल एवेंन्यू स्थिति कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री मायावती के विरोध में नारे लगाते हुए सड़क को जाम कर किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद पुलिस से उनकी झ्झड़प हुई।
लखनऊ के पुलिस प्रमुख प्रेमप्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। हालात काबू में करने के लिए 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि झड़प में किसी को चोट नहीं आई है। शहर के दूसरे इलाकों में प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों तैनात कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में मुरादाबाद जिला न्यायालय ने गुरुवार को रीता बहुगुणा जोशी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications