मिस्र में मनमोहन-गिलानी वार्ता शुरू
शर्म अल-शेख, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की बहुचर्चित वार्ता मिस्र के शर्म अल-शेख में गुरुवार यहां शुरू हो गई।
यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त बयान जारी किए जाने की संभावनाओं के बीच शुरू हुई है।
दोनों नेताओं के साथ उनके विदेश सचिवों सहित शिष्टमंडल के सदस्य भी वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications