प्रशासन की लापरवाही से वृद्ध की मौत
दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में सिंडीकेट बैंक के नजदीक एक गड्ढे में 67 वर्षीय शेर सिंह सोमवार को गिर कर घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
शेर सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह एम्स में वरिष्ठ डाक्टर हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लापरवाही की वजह से पिता की जान चली गई। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि प्रशासन ने जरा भी ध्यान नहीं दिया। यह जानते हुए भी कि उस जगह पर एक बैंक है। वह गड्ढा पुरी तरह असुरक्षित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications