शोपियां में 48 घंटे का बंद खत्म
इस बंद को राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति बरीन घोष की उस अपील के बाद वापस लिया गया है जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा था कि वे बंद खत्म करें ताकि विशेष जांच दल (एसआईटी) दोनों युवतियों की हत्या की जांच तेजी से कर सके।
मुख्य न्यायाधीश ने बुधवार को दिए अपने आदेश में कहा था, "हम शोपियां के लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि राज्य के लोग और यह न्यायालय उनके साथ है। हमारा सामूहिक प्रयास होगा कि दोषियों को इस जघन्य अपराध की सजा मिल सके।"
गौरतलब है कि बंद से इस कस्बे में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। बंद का आह्वान वापिस होने के बाद गुरुवार सुबह स्थानीय दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और सरकारी दफ्तर खुल गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications