कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में हंगामा

विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता जमुना देवी ने शून्यकाल के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला उठाते हुए चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को शांतिपूर्वक विधानसभा का घेराव करने आ रहे थे, मगर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई।

कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि यह बात समझ में नहीं आती कि पुलिस के पास लाठीचार्ज के अलावा किसी भी आन्दोलन को दबाने का अन्य कोई रास्ता है या नहीं। पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और अब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई।

संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या महज 1500 बताकर कांग्रेस विधायकों को और उत्तेजित कर दिया। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोपों का दौर शुरू हो गया। विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस के कार्य की सराहना की जाना चाहिए न कि निन्दा। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी ने लाठीचार्ज पर आए स्थगन प्रस्ताव पर विचार करने का भरोसा दिलाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+