सागर में अधिवक्ता की हत्या की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे

सागर जिले के युवक कांग्रेस के नेता और अधिवक्ता विष्णु यादव पर 12 मई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के दो बेटों को भी आरोपी बनाया गया है। विष्णु यादव की उपचार के दौरान 19 जून को हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई। इस हत्याकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक गोविन्द सिंह राजपूत और अरुणोदय चौबे ने गुरुवार को अधिवक्ता हत्याकांड को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि गोपालगंज थाने की पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है और उनपर कार्रवाई करने से कतरा रही है। गृह मंत्री देवड़ा ने अपने जवाब में कहा कि इस मामले की डीआईजी अथवा आईजी स्तर के अफसर से जांच कराई जाएगी और जांच अवधि में वर्तमान में कार्यरत नगर निरीक्षक को थाने से हटा दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+