व्यवसायी की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव

पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा सोनी की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। व्यवसायियों ने गुरुवार को हत्या के विरोध में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे तथा आक्रोषित लोगों ने सड़कें जाम कर दी।

दलसिंहसराय के व्यवसायियों का आरोप है कि अगर पुलिस तत्पर रहती तो यह घटना नहीं घटती। उनका कहना है कि आए दिन व्यवसायियों पर हमले हो रहे हैं परंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आक्रोषित लोगों ने राष्ट्रीय राजपथ संख्या 28 सहित क्षेत्र के सभी सड़कों को जाम कर दिया।

इधर, दलसिंहसराय थाना के प्रभारी अनुप कुमार ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र में तनाव जरूर है परंतु स्थिति नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दलसिंहसराय थाना के लहेरिया बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा सोनी को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की रात उस समय गोली मार दी थी जब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+