जोशी के बयान व उनकी गिरफ्तारी पर संसद में हंगामा (लीड-1)

हंगामे के कारण जहां राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई वहीं लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित की गई।

गुरुवार सुबह राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही उत्तर प्रदेश के बसपा सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा करना आरंभ कर दिया। इसके तत्काल बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

दोबारा सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद भी बसपा सदस्यों का हंगामा जारी रहा। राज्यसभा के उपसभापति के. रहमान खान ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया लेकिन सदस्यों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

उधर लोकसभा में भी इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। दो बार के स्थगन के बाद तीसरी बार जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया। कांग्रेस सदस्य जोशी को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो बसपा के सदस्य जोशी की मायावती पर कथित टिप्पणी के खिलाफ हंगामा कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की बहुत कोशिश की लेकिन सदस्यों के रुख को देखकर तीसरी बार उन्हें सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही अब दो बजे आरंभ होगी।

उल्लेखनीय है कि मायावती पर कथित टिप्पणी के बाद जोशी को बुधवार देर रात गाजियाबाद में हिरासत में ले लिया गया था और गुरुवार को मुरादाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+