उड़ीसा में मूसलाधार बारिश
राज्य के कई हिस्सों में लगतार पांचवे दिन गुरुवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। राजधानी भुवनेश्वर सहित तटीय इलाकों के मौसम में कुछ सुधार जरूर हुआ है।
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सूर्य नारायण पात्रो ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मौत की खबर आई है और इनमें आठ की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि उड़ीसा के 62 प्रतिशत इलाकों की खेती पर बारिश का असर पड़ा है। अब तक सिर्फ 33 प्रतिशत इलाकों में ही बुवाई हो सकी है।
राज्य के कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशक अरविंद कुमार पांडे ने आईएएनएस से कहा, "खरीफ की फसल की बुवाई पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश की वजह से मंद पड़ गई है।" उन्होंने कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications