मुद्रास्फीति की दर में मामूली वृद्धि
वर्ष 1995 में शुरू नए थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पहली बार छह जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौराण ऋणात्मक हुई थी।
बीते सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 258.5 (अस्थाई) पर बना रहा, जबकि निर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
यद्यपि, ईंधन और बिजली सूचकांक में 3.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 338.2 फीसदी हो गया। सूचकांक में बढ़ोतरी नाफ्था, पेट्रोल, हाई स्पीड डीजल आदि की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई है।
इस साल नौ मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति की वास्तविक दर 1.56 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications