हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के गिरफ्तारी और उनके आवास पर हमले के मसले पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

जोशी पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही उत्तर प्रदेश के बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा करना आरंभ कर दिया। इसके तत्काल बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

दोबारा सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद भी बसपा सदस्यों का हंगामा जारी रहा। राज्यसभा के उपसभापति के. रहमान खान ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया लेकिन सदस्यों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+