छोटा शकील गिरोह की महिला गिरफ्तार

इस 24 वर्षीय महिला का नाम निखत मोहम्मद सैय्यद अंसारी है। उसे मुंबई के बाईकुला इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक निखत गैंग को हथियार सप्लाई करने का काम करती थी। पुलिस को अंदेशा है कि महिला गैंगस्टर साध्वी प्रज्ञा पर हमले करने की साजिश में इसकी प्रमुख भूमिका थी।
छोटा शकील से सीधा संपर्क
निखत जून 2008 से छोटा शकील गिरोह से जुड़ी हुई है ओर उसे हर महीने छोटा शकील से 20-25 हजार रूपए मिलते थे और वह शकील के सीधे संपर्क में थी। पुलिस ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर के दो वकीलों को मारने के लिए जिन शूटरों को सुपारी दी गई थी, निखत उन्हें हथियार सप्लाई करती थी। उन शूटरों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक निखत से गहन पूछताछ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications