ईरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 169 की मौत

यह विमान कैस्पियन एयरलाइंस का था और इसमें 169 लोग सवार थे, जिनमें 153 यात्री व 16 क्रयू शामिल हैं। यह अर्मेनिया के येरेवान जा रहा था।
बीच शहर में जा गिरा विमान
क्वाजवीन प्रांत के ताकेस्तान से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के बाद स्थानीय समयानुसार 11:33 बजे विमान क्वाजवीन शहर में जा गिरा। इस दुर्घटना में विमान में सवार लोगों के अलावा उस इलाके के लोगों के मारने की भी आशंका है, जहां विमान गिरा है। अभी तक मिल रहीं खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications