वरुण के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार ने वरुण गांधी को 17 अगस्त को पेश होने के आदेश जारी किए। बुधवार दोपहर को जांच अधिकारी मणि राम राव ने बखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज मामले का आरोप पत्र दाखिल किया।
गौरतलब है कि युवा सांसद वरुण को भड़काऊ भाषण देने के माले पर 29 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। गत तीन जुलाई को पीलीभीत पुलिस को उत्तर प्रदेश सरकार से आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति मिल गई थी।


Click it and Unblock the Notifications