न्यूजीलैंड में भूकंप, सुनामी की चेतावनी

भूकंप के बाद यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकम्प का केन्द्र दक्षिण न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के इंवरकार्गिल से 161 किलोमीटर दूर और 33 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप ने दिए सुनामी के संकेत
हवाई के पैसिफिक सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा है कि इस भूकंप ने सुनामी आने के पूरे संकेत दिए हैं। इस तरह के भूकम्प में भारी तबाही वाली सुनामी पैदा करने की क्षमता होती है, जो केन्द्र के नजदीक के तटों से कुछ मिनट या घंटों में टकरा सकता है।
बुधवार को यह भूकंप दक्षिणी द्वीप के शहर टुआटापेरे में आया। इमारतों में हलकी दरारें पड़ने की खबरें मिली हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी गम्भीर क्षति किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications