आतंकी निशाने पर मुंबई, हाई अलर्ट

खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी मुंबई और नवी मुंबई के रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मुंबई के ही एक बैंक पर हमले की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की चार और जगहें आतंकियों के निशाने पर हैं।
गृहमंत्री चिदंबरम ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तानी आतंकी एक बार फिर समुद्र के रास्ते महाराष्ट्र (मुंबई) के कुछ स्थानों पर हमला कर सकते हैं। इस सूचना के मिलते ही तटीय क्षेत्रों पर खास पैट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात और गोवा को भी अलर्ट कर दिया गया है। पकड़े गए आतंकी के पास महाराष्ट्र की सात जगहों के फोटो बरामद हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications