15वीं लोकसभा चुनाव रद्द करने की मांग

एक जनहित याचिका (पीआईएल) में शिवसेना नेता ने कहा है कि ईवीएम के इस्तेमाल के कारण पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी मतपत्र प्रणाली बहाल करने की मांग की।
याचिका में कहा गया है, '15वीं लोकसभा खास तौर पर दक्षिण मुंबई संसदीय सीट का चुनाव परिणाम रद्द किया जाए क्योंकि वहां भी त्रुटिपूर्ण, अविश्वसनीय और गैर भरोसेमंद ईवीएम के जरिए चुनाव कराए गए।'
रावले ने अपनी याचिका के समर्थन में भाजपा, माकपा, तेदेपा, सपा, राजद और लोजपा के नेताओं के बयानों का हवाला दिया है। इन सभी ने छेड़छाड़ की दृष्टि से ईवीएम को संवेदनशील बताते हुए मतपत्र प्रणाली बहाल करने के पक्ष में राय दी


Click it and Unblock the Notifications