नहीं बनेगा धर्मांतरण विरोधी कानून

Ajay Maken
नई दिल्ली। देश में समय-समय पर होने वाली धर्मातरण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून नही बनेगा। यह बात गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने संसद में कही।

माकन ने कहा कि धर्मातरण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने का केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।
माकन ने लोकसभा में प्रहलाद जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि कुछ सस्थानों के धर्मातरण में कथित तौर पर संलिप्त पाए जाने से संबंधित रिपोर्टे समय समय प्राप्त होती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार लोक व्यवस्था और पुलिस, राज्य के विषय हैं। अत: अपराधों की रोकथाम, पता लगाना, पंजीकरण करना, जांच करना मुख्यत: राज्य सरकारों और संघ शासित प्रशासनों का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+